ग्वालियर, 8 जून2026/अमेरिका में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने के विरोध में ग्वालियर में श्रीराम मंदिर फालका बाजार चौराहा पर युवक हिन्दू महासभा ने अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ कर उसमें आग लगाई इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेगाहिन्दुस्तान जैसे नारे लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध किया
युवक हिन्दू महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 17 जून को हिन्दू युवा सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। सम्मेलन का आयोजन सायं 5:30 बजे हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज लश्कर में होगा।
युवक हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रभक्ति, मानव सेवा, जल संरक्षण तथा परिवार और समाज के बुजुर्गों के सम्मान के प्रति जागरूक करना है। साथ ही युवाओं को नशाखोरी और पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ताओं में रामबाबू सेन, पवन गुप्ता, लोकेश शर्मा, आनंद माहौर एवं राधा गुप्ता शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में युवक हिन्दू महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर युवक हिन्दू महासभा ने अमेरिका में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के प्रति विरोध जताते हुए झंडा जलाया नारेबाजी की और भारतीय तिरंगे के सम्मान की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।
प्रदर्शन में आशीष चौहान, गौरव चौहान, देवेन्द्र कुमार पाठक, आर्यन बरेलिया, हेमराज जाटव, विशाल शिवहरे, सूरज माहौर, ईश्वर माहौर, श्याम बाबा, अंकित, शिव चित्रवण, करण चित्रवण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा महामंत्री धर्मेन्द्र बरेलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा जिलाध्यक्ष आनंद माहौर ने व्यक्त किया।