Homeदेशभारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना...

भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना जानिए क्या कहा कांग्रेस ने

भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.  नीति आयोग के सीईओ  बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी शेयर की. उन्होंने नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद कहा कि, ‘ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है और मैं मैं जब बोल रहा हूं, तब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं. आज हम 4,000 अरब डॉलर  की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं.

सिर्फ ये 3 देश हैं भारत से आगे
नीति आयोग की बैठक के बाद सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है. भारत ने ये मुकाम पाकर इतिहास रच दिया है और अब सिर्फ अमेरिका, चीन  और जर्मनी की इकोनॉमी है भारत से आगे है. सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि हम अपनी योजना पर कायम रहते हैं, तो अगले ढाई-तीन साल में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होंगे.

टैरिफ भी नहीं रोक पाया ग्रोथ 
भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने का ये मुकाम ऐसे समय में हासिल किया है, जबकि US Tariff के चलते दुनिया में हलचल है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ भी भारत की ग्रोथ को नहीं रोक सका है और न ही पाकिस्तान के साथ तनाव का Indian Economic Growth पर कोई असर पड़ा. भारत लंबे समय से दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ था और अब उसने जापान (Japan Economy) को पीछे छोड़ दिया है.

तेज रफ्तार से दौड़ रही Economy
World Bank से लेकर IMF तक और तमाम ग्लोबल एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा माना है और आगे भी भारत की जीडीपी ग्रोथ रफ्तार सबसे आगे रहने की बात अपनी हालिया जारी रिपोर्ट्स में कही है. ऐसे में बीते दिनों केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा गया है कि चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे वित्त वर्ष 2025 की कुल ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि, होटल और परिवहन के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत परफॉरमेंस से ग्रोथ को गति मिल रही है.

भारत के दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के दावे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए ये बयान दिया था.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस रिपोर्ट पर तंज कसते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “प्रति व्यक्ति आय पर बात कर लें, अमीर और ग़रीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात करें.”

कांग्रेस नेता ने मध्य वर्ग का हवाला देते हुए कहा, “जो ईएमआई देने के संघर्ष से जूझ रहा है उसके बारे में बात कर लें, एमएसएमई सेक्टर की बात करें.”

उन्होंने कहा, “45 साल का जो बेरोज़गारी का रिकॉर्ड टूटा है उसके बारे में बात कर लें, तो फिर हमें समझ में आएगा कि आपके चमक-दमक वाले आंकड़ों का प्रभाव आम आदमी पर भी पड़ रहा है.”

पवन खेड़ा ने कहा, “यह कहना तो ठीक है कि हम इस देश से या उस देश से आगे बढ़ गए, लेकिन देशवासियों से तो पूछिए कि वे कितना आगे हैं और कितना पीछे हैं.”

वहीं नीति आयोग के सीईओ के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, “जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 11 वर्षों से एक विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का नतीजा है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments