Homeखेलभारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 48 रनों की पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 17 गेंदों पर नाबाद 17 रनों की अहम पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया है। भारत ने अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह नौवीं जीत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments