एक तरफ भारत पाकिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच का जबरदस्त विरोध हो रहा है पाकिस्तान के पुतले जलाये जा रहे हैं वहीं मैच से पहले भारत पाकिस्तान की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं है और इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सहायक कोच रयान टेन डोशेट का बेशर्मी भरा बयान सामने आया है उन्होंने पहलगांव आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद भारत के पाकिस्तान के साथ मैच खेले जाने के सवाल पर कहा कहा कि मैदान पर उतरते समय खिलाड़ियों को “अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को पीछे छोड़ देना चाहिए और जितना हो सकेगा खिलाड़ी प्रोफ़ेशनल तरीके़ से खेलेंगे.”
एक सवाल ये भी किया गया कि खेल के मैदान का इस्तेमाल पहले भी कई मौक़ों पर विरोध करने के लिए किया गया है, क्या भारतीय टीम को भी ऐसा करना चाहिए था.
इसके जवाब में सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि उन्हें लगता है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए.
उन्होंने कहा, “लोगों की राय इस पर अलग-अलग हो सकती है. लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ी किस तरह खेलते हैं वो बताता है कि खिलाड़ी देश के बारे में क्या महसूस करते हैं. मैं ये समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और भारत सरकार के फ़ैसलों का पालन कर रहे हैं.
हालांकि उन्होंने कहा कि मैदान पर उतरते समय खिलाड़ियों को “अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को पीछे छोड़ देना चाहिए और जितना हो सकेगा खिलाड़ी प्रोफ़ेशनल तरीके़ से खेलेंगे.”
उन्होंने कहा, “लोगों की राय इस पर अलग-अलग हो सकती है. लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ी किस तरह खेलते हैं वो बताता है कि खिलाड़ी देश के बारे में क्या महसूस करते हैं. मैं ये समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और भारत सरकार के फ़ैसलों का पालन कर रहे हैं.
वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज़ सईम अयूब ने अब तक भारत के ख़िलाफ़ कोई मैच नहीं खेला है.
वो अक्सर टीम के लिए ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर खेलते हैं लेकिन हाल के वक्त में उनका परफ़ॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है.
इस साल मई से खेले गए 15 टी20 मैचों में उन्होंने केवल चार मैचों में 40 से अधिक रन बनाए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी परफ़ॉर्मेंस से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “एक ही खिलाड़ी से हर बार मैच जिताने की उम्मीद नहीं की जा सकती. टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और हम कोशिश करते हैं कि हर दिन कोई न कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे. हम सिर्फ़ मेहनत कर सकते हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि नतीजा हमारे पक्ष में हो.”
टीम के लिए इस मैच की अहमियत को लेकर सईम ने कहा, “कुछ लोगों के लिए ये बड़ा मुक़ाबला हो सकता है, लेकिन हमारे लिए ये सिर्फ़ एक और मैच है, जहां हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना है.”
पाकिस्तानी बोला क्रिकेट मज़े के लिए है
खलीज टाइम्स ने एक लेख में पाकिस्तान क्रिकेट के फ़ैन अब्दुल जलील के बयान को जगह दी.
‘क्रिकेट अंकल’ के नाम से भी जाने जाने वाले अब्दुल अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 100 से ज़्यादा मैच के गवाह बन चुके हैं.
76 साल के अब्दुल कहते हैं, “ये एक क्रिकेट मैच है, लोगों को इसे बस एन्जॉय करना चाहिए और अच्छे खेल की तारीफ़ करनी चाहिए. अगर आपके पास टिकट है तो जाइए, मज़े लीजिए, लेकिन दूसरी टीम और दोनों टीमों के फ़ैंस का सम्मान करिए.”
खलीज टाइम्स के ज़रिए उन्होंने क्रिकेट फ़ैन्स को संदेश दिया कि जीतना और हारना खेल का हिस्सा है.
उन्होंने कहा, “मेरा नारा है- क्रिकेट मज़े के लिए है, तनाव के लिए नहीं. क्रिकेट प्यार के लिए है, लड़ाई के लिए नहीं. दोनों टीमों के फ़ैंस के लिए मेरा यही संदेश है.”