Homeप्रमुख खबरेंभारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करने का निर्णय पाकिस्तान...

भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करने का निर्णय पाकिस्तान के हिंदू नागरिकों को रहेगी छूट

पहलगाम हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द किए जाने बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हिंदुओं के लॉन्ग टर्म वीज़ा (एलटीवी) को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “जिन वीज़ा को रद्द करने की बात कही गई है, वह पाकिस्तान के हिंदू नागरिकों को पहले से दिए गए एलटीवी पर लागू नहीं होता है. ये वीज़ा अभी भी वैध हैं.”

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने  कहा था कि ‘अब पाकिस्तानी नागरिक सार्क वीज़ा छूट स्कीम (एसवीईएस) के तहत जारी वीज़ा के आधार पर भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे.’

उन्होंने कहा था, “एसवीईएस के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को पूर्व में जारी किए वीज़ा रद्द माने जाएंगे. एसवीईएस के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं उन्हें 48 घंटों में भारत छोड़ना होगा.”

भारत की ओर से यह क़दम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए चरमपंथी हमले के बाद उठाया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे.

बीते बुधवार को ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में कई फ़ैसले लिए गए थे, जिनमें एक फ़ैसला पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द करने का भी था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments