
भिंड /भिंड जिले के बबेड़ी गांव के बीहड़ में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिराज-2000 गुरुवार सुबह क्रैश हो गया। विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था तभी किसी खराबी के चलते वह अनियंत्रित हो गया ओर एक खेत में जा गिरा। विमान को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। जब गांव वाले क्रैश साइट पर पहुंचे, तो अभिलाष प्लेन से कुछ दूर पर घायल मिले। विमान का काफी हिस्सा जमीन में घुस गया था। एयरफोर्स ने जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के द्वारा गांववालों की भीड़ जमा हो गई थी ,गांव वालों के मुताबिक घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है। विमान से धुआं निकला और अचानक नीचे आने लगा। इसी दौरान आसमान में पैराशूट दिखा, जिसमें एक जवान लटका था। विमान के क्रैश होने से पहले पायलट फ्लाइट

लेफ्टिनेंट अभिलाष प्लेन से इजेक्ट हो गए थे। उनके पैर में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विमान जहां गिरा, वहां बड़ा गड्ढा बन गया। विमान गिरते देख गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए । घटना की सूचना ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के अफसरों को दे दी गई है। उनकी टीम भी मौके पर पहुंच रही है।