HomeBreakingभोपाल में राहुल का रोड शो आज कांग्रेस में उत्साह गुटबाजी भूल...

भोपाल में राहुल का रोड शो आज कांग्रेस में उत्साह गुटबाजी भूल सभी छत्रप रहेंगे मौजूद

भोपाल| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां करीब 5 घंटे तक भोपाल में रहेंगे। राहुल गांधी का रोड शो सोमवार दोपहर 1 बजे से लालघाटी से शुरू होगा। इस दौरान उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से राहुल गांधी पूरे रोड शो में सुरक्षा घेरे में रहेंगे। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 4 बजे करीब भेल दशहरा मैदान पहुंचेगा। जहां वे साढ़े पांच बजे तक पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। जिसमें प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। संवाद कार्यक्रम एवं रोड शो में मप्र के सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

उनकी सुरक्षा में मप्र पुलिस ने 1500 जवान एवं क्यूआरएफ व अन्य फोर्सों की तैनाती की गई। सुरक्षा के मद्देनजर उनके गुजरने वाले रास्ते पर लगातार मॉक ड्रील कर पुलिस अधिकारी सुरक्षा इंतजामों को परख रहे हैं। शनिवार को दोपहर को स्टेट हैंगर से लेकर लालघाटी तक पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में फायनल मॉक ड्रील की गई। रात से ही शहर की सड़कों को छावनी में तब्दील कर दिया गया । शहर की सीमाओं में प्रवेश करने वाले हर वाहन की कड़ी तलाशी ली जा रही है। पुलिस होटलों और लॉजों में भी संदिग्धों की धरपकड़ कर रही है। वहीं प्रदेश भर में सवर्णों द्वारा नेताओं को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर भी पुलिस अलर्ट है और पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रीय है। तमाम राजनैतिक संगठनों पर गुपचुप नजरें रखी जा रही हैं।

आईजी भोपाल रेंज जयदीप प्रसाद के अनुसार 15 सौ अतिरिक्त जवानों को शहर की सड़कों पर तैनात किया जाएगा। इसी के साथ थानों का बल भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेगा। क्यूआरएफ और आरएएफ जैसी स्पेशल फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक काफिले के गुजर के हर रूट को दोनों एसपी नार्थ हेमंत चौहान तथा एसपी साउथ राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार की गई है। काफिला एयपोर्ट से इमामी गेट फिर रोशनपुरा होता हुआ गुजरेगा। पूरी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण आईजी स्वयं कर रहे हैं। इसी के साथ डीआईजी धर्मेद्र चौधरी दोनों एसपी सहित तमाम अधिकारी शहर में होने वाली हर गतिविधी पर पूरी नजरें रखने का काम कर रहे हैं। खुफिया तंत्र को पूरी तरह से सक्रीय कर दिया गया है। किसी भी प्रकार से शरारत फैलाने का प्रयास करने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हैं। वहां सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में संदिग्धों पर नजरें रखेंगे। इस सभी बीच आमजनों को असुविधा न हो इसके लिए भोपाल ट्राफिक पुलिस द्वारा वैक ल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments