Homeप्रमुख खबरेंमंच पर दिखी कांग्रेस की गुटबाजी न जाने कहां खो गए दिग्गी...

मंच पर दिखी कांग्रेस की गुटबाजी न जाने कहां खो गए दिग्गी राजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका  गांधी की ग्वालियर में  सभा से पहले लंबी लंबी बातें करके माहौल बनाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश में कांग्रेस के  प्रमुख छत्रपों  में शुमार दिग्विजय सिंह को क्या गांधी परिवार ने दरकिनार कर दिया है ? आज यह सवाल इस कारण बलवती हो उठा है क्योंकि ग्वालियर में आज आयोजित प्रियंका गांधी की विशाल आमसभा मैं दिग्गी राजा कहीं भी नजर नहीं आए केवल और केवल कमलनाथ ही प्रियंका के साथ मंच पर नजर आए इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने व्यंगात्मक ट्वीट करते हुए लिखा है कि ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के एकमात्र नेता गोविंद सिंह के खासम खास दिग्विजय सिंह को आज कमलनाथ ने मंच से बोलने तक नहीं दिया बेटे नकुल नाथ का कद दिग्विजय सिंह से बड़ा कर दिया, यह रिश्ता क्या कहलाता है ?

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह इस समय मध्यप्रदेश में बेहद सक्रिय नजर आ रहे है। प्रियंका गांधी की सभा को सफल बनाने वे पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाले हुए थे। ऐसा माना जा रहा था की प्रियंका के कार्यक्रमों में वे उनके साथ सक्रियता से दिखाई देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ दिग्गीराजा प्रियंका के दौरे के समय पूरी तरह गायब रहे।

सभा स्थल के मंच पर जहां कमलनाथ सक्रियता से नजर आ रहे थे वहां दिग्विजय सिंह का कोई अता पता नहीं था। इसको लेकर मीडिया सहित आमजन में भी तरह तरह की चर्चा देखी गई। एक तरफ कॉग्रेस के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने व्यंगात्मक ट्वीट करके निशाना साधा वहीं दूसरी ओर इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से भी जोड़ते देखा गया। लोग कहते देखे गए कि गांधी परिवार ने दिग्गेराजा को दरकिनार कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments