Homeदेशमध्यप्रदेश की बेटी वसुंधरा ने रचा इतिहास

मध्यप्रदेश की बेटी वसुंधरा ने रचा इतिहास

नरसिंहपुर: देश में महिलाओं की स्थिति और भूमिका में बहुत बदलाव आया है. समाज और परिवार में महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन हो रहे हैं. भारत की आधी आबादी के लिए समाज अपनी पुरानी और दकियानूसी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के ग्राम देगवा की बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इंडियन कोस्टगार्ड में डिप्टी कमांडेंट बनकर देश की पहली महिला डिप्टी कमांडेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है. उन्होंने अपनी योग्यता, हिम्मत और बहादुरी से कोस्टगार्ड में कांबेट रोल (लड़ाकू भूमिका) के लिए भी महिलाओं की एंट्री का मार्ग प्रशस्त किया है. आपको बता दें कि गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने बीते महिला दिवस पर वसुंधरा को सम्मानित किया था. साथ ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया था. वसुंधरा ने होवरक्रॉफ्ट फिशिंग बोट में 1200 घंटों से ज्यादा पेट्रोलिंग, स्मगलिंग की चेकिंग का काम कर एक इतिहास रच दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments