Homeदेशत्रिपुरा की हार से बोखलाए केरल के मुख्यमंत्री विजयन के आरएसएस...

त्रिपुरा की हार से बोखलाए केरल के मुख्यमंत्री विजयन के आरएसएस पर झूठे आरोप

 रामदेव ने दिया जवाब
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आरएसएस पर दिए बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। आरएसएस के समर्थन में योग गुरू बाबा रामदेव उतर आए हैं। रामदेव ने कहा कि मैंने आरएसएस के नेताओं को करीब से देखा है। वह कोई आतंकवादी या नक्सली नहीं है। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे राष्ट्र की छवि पर दाग लगेगा।

आपको बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था पीएफआई और आरएसएस अवैध तरीके से हथियार चलाने की ट्रेनिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पिनाराई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन पर बैन लगाया जाएगा।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विजयन ने कहा कि सरकार एक कानून बनाकर सार्वजनिक और पूजा स्थलों पर किये जाने वाले कसरत और हथियारों के प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि लाठियों का इस्तेमाल करते हुये संघ के कार्यकर्ता विद्यालयों के मैदानों, पूजा स्थलों और खाली जमीनों पर कसरत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हथियारों की अवैध ट्रेनिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विजयन के इस बयान पर केरल में मौजूद संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। केरल का यह मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments