Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश की राजनीति मैं उबाल,मोहन के वार पर जीतू का पलटवार

मध्यप्रदेश की राजनीति मैं उबाल,मोहन के वार पर जीतू का पलटवार

भोपाल1 जून 2026/मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari पर की गई कथित टिप्पणी के बाद जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लंबी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जीतू पटवारी को लेकर “दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष” और “रद्दी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। कुछ वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्टों में उनके बयान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई

इसके जवाब में जीतू पटवारी ने फेसबुक पोस्ट जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें “रद्दी”, “दो कौड़ी का” कहा और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। पटवारी ने सवाल उठाया कि यदि एक किसान का बेटा चुनाव हार जाए तो क्या वह “रद्दी” और “दो कौड़ी का” हो जाता है? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का उदाहरण देते हुए लिखा कि चुनाव तो अटल जी भी हारे थे, तो क्या ऐसे शब्द उनके लिए भी लागू होते हैं।
पोस्ट में जीतू पटवारी ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए दावा किया कि प्रदेश में किसानों और आम जनता की भ्रष्टाचार एवं कमीशन मुक्त सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और किसी का अहंकार अधिक दिनों तक नहीं रहता।
हालांकि, अपने संदेश के अंत में पटवारी ने यह भी लिखा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कभी अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करेंगे और विनम्रता बनाए रखेंगे।
इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। हाल के दिनों में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी लगातार देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments