Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि

मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर तेज आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि

शुक्रवार को प्रदेश में दिन की शुरुआत काले-घने बादलों के बीच हुई। करीब 20 किमी की गति से तेज हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में बादलों के बीच सूर्य देव दर्शन देते रहे। शाम होते-होते अचानक बादलों ने करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। शाम के 4 बजते-बजते तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। कई जगह बारिश हुई, तो कई जगह ओले गिरे। भोपाल में शाम सात बजे के बाद तेज आंधी चलने लगीं और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। ग्वालियर अंचल में भी शाम घने काले बादलों ने डेरा डाला और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई।

इंदौर में तो कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ हल्के ओले गिरे। वहीं, कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं, राऊ से पीथमपुर के बीच तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलों के कारण सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। इधर, खरगोन और उज्जैन में भी ओले गिरे हैं। अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बारिश कुछ देर बाद मौसम खुल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments