– वहीं फाइन आर्ट्स में तमन्ना कुशवाह, बायोलॉजी में दीपक जैन ने पहले स्थान पर कब्जा किया है.
– नतीजे घोषित होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने टॉपर्स और 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों के लिए कई घोषणाएं की है.
– 12वीं बोर्ड में आर्ट्स विषय में शिवानी, गणित विषय में ललित पंचोरी और कॉमर्स में आयुषी धेंगुला ने प्रथम स्थान हासिल किया है.
– 10वीं में पहली रैंक में दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है. 10वीं में विदिशा की अनामिता साध और शाजापुर के हर्षवर्धन परमान ने प्रथम रैंक हासिल की है.
– परीक्षा में नीमच जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और यहां 84 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.
– टॉपर्स लिस्ट में भी लड़कियों कीं संख्या ज्यादा है.
– 10वीं कक्षा में 66 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है.
– 12वीं कक्षा में 68 फीसदी उम्मीदवार पास हुए हैं.
– इस साल दसवीं का पास प्रतिशत बढ़ा है.
– इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है.
–
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (Class 10th And 12th Board Exam) के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं. 12वीं बोर्ड में आर्ट्स विषय में शिवानी, गणित विषय में ललित पंचोरी और कॉमर्स में आयुषी धेंगुला ने प्रथम स्थान हासिल किया है. 10वीं में पहली रैंक में दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है. 10वीं में विदिशा की अनामिता साध और शाजापुर के हर्षवर्धन परमान ने प्रथम रैंक हासिल की है