Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

 दीपावली से पहले अचानक राज्य शासन ने आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। भिंड में अनिल सिंह की जगह अब एसपी बडवानी प्रशांत खरे लेंगे। 
स्थानांतरण सूची में भिंड एसपी अनिल सिंह का तबादला सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ हिमानी खन्ना को सेनानी 2वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड डीएस भदौरिया को पुलिस अधीक्षक अशोक नगर और सेनानी 2वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर पंकज श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर बनाया गया हैं। इनके अलावा तबादला सूची में गुना, अशोक नगर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों के अफसरों का स्थानांतरण किया गया है।
भदौरिया होंगे डबरा के नए एसडीओपी
वहीं डबरा एसडीओपी कृष्णकांत गोस्वामी का नगर पुलिस अधीक्षक झांसी रोड ग्वालियर तबादला किया गया है। डीव्हीएस भदौरिया को डबरा का नया एसडीओपी बनाया गया है। यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एसडीओपी कृष्णकांत गोस्वामी ने डबरा एसडीओपी के रूप में पदभार सम्हाला था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments