Homeमध्यप्रदेशमप्र में बिगड़े हालात सरकार ने उठाए कई सख्त कदम ,ग्वालियर...

मप्र में बिगड़े हालात सरकार ने उठाए कई सख्त कदम ,ग्वालियर में फिर कोरोना विस्फोट आज मिले 225 संक्रमित मरीज 2 की मौत

भोपाल/ग्वालियर/राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। ग्वालियर अंचल की बात करें तो यहां कोरोना नियंत्रण की सारी कोशिश बेकार हो गई है यहां के प्रमुख शहर ग्वालियर में मंगलवार को जहां 181 की तुलना में आज बुधवार को मरीज बढ़कर 225  हो गए वहीं 2 लोगों के मरने की भी सूचना है। छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपात बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाएंगे। जिसके आधार पर उस कंटेनमेंट एरिया में 7 से10 दिन तक का लाॅकडाउन लगाया जा सकेगा।

बैठक में स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और प्रमुख सचिव गृह राजेश राजौरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा 10 अप्रैल को छिंदवाड़ा और 11 अप्रैल को कटनी के हालातों का जायजा लेने जाएंगे।

कोरोना ने दो जजों की जान ली
जबलपुर हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस की बुधवार दोपहर को कोरोना से मौत हो गई। वे हिमाचल जस्टिस भी रह चुके हैं। इधर, सतना में कोरोना से 52 साल के अपर सत्र न्यायाधीश की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी बीमार है। खंडवा में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद कलेक्टर ने निर्णय लिया है कि शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments