Homeदेशममता दीदी के खिलाफ भाजपा ने छोड़ा ब्रह्मास्त्र ,शुभेन्दु अधिकारी होंगे नंदीग्राम...

ममता दीदी के खिलाफ भाजपा ने छोड़ा ब्रह्मास्त्र ,शुभेन्दु अधिकारी होंगे नंदीग्राम से प्रतिद्वंद्वी

शुभेंदु ने कहा, ‘नंदीग्राम से लड़ना मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। मैं वहां ममता बनर्जी को हराकर कोलकाता वापस भेज दूंगा। मैं पार्टी का आभारी हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई। मैं नंदीग्राम समेत पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने की कोशिश करूंगा। नंदीग्राम में ममता की 50,000 वोटों से हार होगी।

‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत इस्लामिक देश बन जाता’
शुभेंदु ने मुछिपारा में रैली को संबोधित करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र किया और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान के बिना भारत एक इस्लामिक देश बन गया होता और हम बांग्लादेश में रह रहे होते।

CM कैंडिडेट पर शुभेंदु बोले- भाजपा में फैसले निजी नहीं होते
मीडिया ने शुभेंदु से पूछा कि बंगाल में भाजपा जीतती है तो क्या वे CM बनेंगे? इस पर शुभेंदु ने कहा, ‘भाजपा में फैसले निजी आधार पर नहीं होते। मैं पार्टी का अनुशासित और गंभीर सिपाही हूं। हम सब मिलकर टीम भावना से काम कर रहे हैं। मैं अटकलों से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहता।’

बंगाल के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी
भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे फेज की 60 में से 57 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम शुभेंदु अधिकारी का ही है। अधिकारी के अलावा लिस्ट में अशोक डिंडा, डॉ. भारती घोष, तापसी मंडल और अंतरा भट्‌टाचार्य जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बाघमुंडी सीट सहयोगी दल आसजू के लिए छोड़ी गई है। वहीं 2 सीटों पर नामों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments