Homeदेशमहंत रवींद्र पुरी बने अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष

महंत रवींद्र पुरी बने अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष

महंत रवींद्र पुरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्षचुन लिया गया है। प्रयागराज में सोमवार को दारागंज निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में महंत रवींद्र पुरी को मान्यता प्राप्त 13 अखाड़ों में से सात ने बहुमत से फैसला लेते हुए नया अध्यक्ष चुना।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। इसके लिए काफी दिनों से जोड़तोड़ चल रही थी और अखाड़ों को अपने पक्ष में करने की जोरआजमाइश की जा रही थी। अखाड़ा परिषद के संरक्षक महंत हरि गिरि की ओर से निर्मल अखाड़ा प्रयागराज में परिषद की बैठक बुलाई गई थी।बताया जा रहा है कि 7 अखाड़ों की मौजूदगी व निर्मोही अनी अखाड़े की लिखित सहमति से रवींद्र पुरी महाराज को अखाड़े का नया अध्यक्ष चुना गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments