किसके सिर सजेगा सेहरा, कौन होगा निराश। इसका फैसला अब बस किसके सिर सजेगा सेहरा, कौन होगा निराश। इसका फैसला अब बस महज 24 घंटे के बाद हो जाएगा। लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 11 बजते-बजते तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर सेहरा सजने वाला है। मतगणना में सबसे पहला रुझान सदर विधानसभा क्षेत्र का आएगा। करीब ढाई बजे तक गोरखपुर सदर और बांस। लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। 11 बजते-बजते तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर सेहरा सजने वाला है।लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना 23 मई को प्रात: 8 बजे से सभी 51 जिला मुख्यालयों में स्थित मतगणना केन्दों पर प्रारंभ होगी। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न कराने के लिये जिलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।आयोग के निर्देशों के अंतर्गत जिस मतगणना कक्ष में डाक मतपत्रों की गणना होगी, वहाँ पर ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनिट बाद प्रारंभ की जायेगी। शेष मतगणना कक्षों में ईव्हीएम की मतगणना निर्धारित समय सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।
पोस्टल बैलेट की गणना रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय के 29 मतगणना स्थलों पर की जायेगी। पृथक से नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पोस्टल बैलेट की गणना करेंगे।
सभी ईव्हीएम की मतगणना पूर्ण होने के उपरान्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5 व्हीव्हीपैट को रैण्डम पद्धतिसे चुना जाकर उनकी पर्चियों की गणना की जायेगी। इन पाँच व्हीव्हीपैट की पर्चियों की गणना क्रमबद्ध तरीके से (एक के बाद एक) की जायेगी।
वोटर हेल्प लाइन‘ मोबाइल एप से ले सकेंगे परिणाम के जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना के प्रत्येक चरण के परिणामों की जानकारी के लिये ‘वोटर हेल्प लाइन‘ मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा पोर्टल पर भी मतगणना की जानकारी दर्ज की जायेगी। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइटwww.result.eci.gov.in/” से भी परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रत्येक मतगणना कक्ष में लगाये गये बोर्ड पर भी परिणामों की जानकारी अंकित की जायेगी।
मीडिया कक्ष
लोकसभा निर्वाचन-2019 में मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिये मीडिया कक्ष बनाया गया है, जहॉं उन्हें चक्रवार (राउण्ड वाइज) परिणामों से अवगत करवाया जायेगा। मीडिया कक्ष में इंटरनेट, टेलीफोन आदि की व्यवस्था रहेगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रवेश-पत्र प्राप्त मीडिया कर्मी ही मतगणना स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे। मीडियाकर्मियों को छोटे-छोटे ग्रुप में मतगणना कक्षों का भ्रमण कराया जायेगा। मतगणना कक्ष में केवल कैमरा ले जाने की अनुमति होगी।
मतगणना स्थल पर कुल 9 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात
लोकसभा निर्वाचन-2019 में मतगणना स्थल पर त्रि-चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये समस्त मतगणना स्थल पर कुल 9 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं। मतगणना स्थल पर आने वाले कर्मचारियों,मतगणना अभिकर्ताओं एवं मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिये नियुक्त किये गये सभी व्यक्तियों को जॉंच के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जायेगा।
मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम मशीन के लाने-ले जाने वाले मार्ग एवं मतगणना कक्ष में कुल 1800 सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये हैं। इनमें 3 कैमरे मतगणना कक्ष में, न्यूनतम 10 कैमरे मशीन के परिवहन मार्ग में एवं 5 कैमरे मतगणना स्थल परिसर की निगरानी के लिये लगाये गये हैं। ये कैमरे वायर द्वारा कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। मतगणना की वेबकास्टिंग नहीं की जायेगी। मतगणना स्थल पर wi-fi का भी प्रयोग नहीं किया जायेगा।