नई कार्यकारिणी में अन्य सदस्य भी निर्विरोध बनने जा रहे हैं. इनमें उपाध्यक्ष के रूप में विनीत सेठिया, सचिव पद पर सुधीर असनानी और कोषाध्यक्ष के रूप में संजय दुआ का नाम तय है. वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों में संध्या अग्रवाल, राजीव शिरोडकर, प्रशुन कनमड़ीकर और विजेस राणा शामिल होंगे.
इंदौर /मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशसिएशन (MPCA) के नए प्रेसिडेंट महानआर्यमन सिंधिया का बनना तय हो गया है. MPCA चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन करने की आखिरी तारीख थी. महानआर्यमन के अलावा प्रेसिडेंट पद के लिए किसी ने भी नामांकन ही नहीं भरा है. ऐसे में महानआर्यमन का निर्विरोध चुना जाना तय है. महानआर्यमन मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे. सिंधिया परिवार के तीसरे सदस्य के हाथों में MPCA की कमान होगी.
इससे पहले माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं.
2 सितंबर को होना है चुनाव
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 सितंबर को होना है. 30 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि थी. इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए केवल महानआर्यमन सिंधिया ने ही नामांकन भरा है, जिसके चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय है. नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को एमपीसीए की एजीएम में तीन साल के लिए होगा. इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन 1 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे.
अन्य सदस्य भी बनेंगे निर्विरोध