Homeमध्यप्रदेशमामी ने बताया अटलजी राजमाता ने भाजपा को कैसे आगे बढ़ाया

मामी ने बताया अटलजी राजमाता ने भाजपा को कैसे आगे बढ़ाया

सावरकर मंडल में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

ग्वालियर /भाजपा की स्थापना के 41 वे वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आयोजन सम्पन्न हुआ ।इसी क्रम में सावरकर मंडल में भी बूथ स्तर पर झंडा फहराने के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुए।जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा एवं मंडल प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सावरकर मंडल के पांचों वार्डो में भी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित हुए ।वार्ड 58 का कार्यक्रम माधवनगर स्थित पार्क में संपन्न हुआ।जिसमे सर्वप्रथम मायासिंह जी,विनती शर्मा जी,अपर्णा पाटिल,वंदना सतीश यादव, ऋतु जैन,ज्योति गुप्ता, राधा शर्मा,नेहा अभिषेक भार्गव, एस मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माया सिंह जी मामीजी थी।मामीजी द्वारा विस्तार से संगठन की स्थापना में ग्वालियर के अटल जी और राजमाता जी की भूमिका के बारे में बताया।साथ ही उन्होंने वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया ।आयोजन के विशिष्ट अतिथि अशोक शर्मा जी ने स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।एवं आभार प्रदर्शन वार्ड प्रभारी नीरज शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ जनों में राजू सेठ,पंकज पालीवाल,राकेश कंकने ,रवि पांडे, दीपक पमनानी, भूरा पांडे, प्रमोद दुबे, पवन गंफूले,रामसेवक शर्मा ,सुनील शर्मा, राकेश शर्मा,धीर भदोरिया ,रमेश यादव,सूरज कुशवाह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसी प्रकार वार्ड 45 का आयोजन रेडिएंट स्कूल में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राकेश माहौर पूर्व सभापति नगर निगम उपस्थित थे।वार्ड 56 का आयोजन होली प्वाइंट स्कूल में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि जयसिंह कुशवाह पूर्व साडा अध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रभारी एडवोकेट कुलदीप दुबे, रमाकांत महते,विवेक भार्गव ,मनोज शुक्ला आदि नेता उपस्थित थे। वार्ड 57 का आयोजन ओफ्फो की बगिया में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह सेंगर उपस्थित रहे।साथ ही मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम प्रभारी भारत सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री राजेंद्र महोबिया,द्वारिका प्रसाद,सुदामा चौहान,संतोष परिहार,रेनू साहू आदि नेता उपस्थित रहे।
वार्ड 59 का आयोजन सरिता स्कूल में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि शरद गोतम पूर्व जिला महामंत्री भाजपा उपस्थित रहे।कार्यक्रम प्रभारी अतिबल सिंह गुर्जर,स्वतंत्र सक्सेना ,राजेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र हेमांना सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments