Homeदेशमाफिया अंसारी को जाना ही पड़ा UP पत्नी को डर कहीं विकास...

माफिया अंसारी को जाना ही पड़ा UP पत्नी को डर कहीं विकास दुबे जैसा न हो हाल

लखनऊ /पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर UP पुलिस बांदा जेल के लिए निकल चुकी है। आज 26 महीने बाद मुख्तार की उत्तर प्रदेश में वापसी हो रही है। टीम रोपड़ से 2:20 मिनट पर रवाना हुई, जो करीब 882 किमी का रास्ता तय कर के अंसारी को बांदा लेकर पहुंचेगी। पुलिस के काफिले में करीब 10 गाड़ियां हैं। इनमें से आधी एंबुलेंस के आगे तो आधी पीछे चल रही हैं। इन गाड़ियों में कुल 150 पुलिसकर्मी हैं।

 

भयभीत पत्नी को आशंका विकास दुबे जैसा न हो

 मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर अपने पति का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और केंद्रीय बल लगाने की मांग की है।

अफशां ने अपनी याचिका में कहा कि माफिया डॉन बृजेश सिंह बेहद प्रभावशाली है। वह मुख्तार अंसारी को मारने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है कि मुख्तार के खिलाफ चल रहे मामलों को फेयर तरीके से चलाया जाना चाहिए। अगर राजनीतिक बदले में कोई कार्रवाई की जाती है तो वह सही नहीं होगा। अफशां ने इस सिलसिले में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा था।

सुरक्षा कारणों से नहीं बताया रूट
UP पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस रूट से मुख्तार को लाएगी। उसका कहना है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। बता दें कि 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को UP की जेल वापस भेजने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments