Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान, 'अभी 2-3 सीटें और आएंगी, इंतजार करें'

मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान, ‘अभी 2-3 सीटें और आएंगी, इंतजार करें’

प्रहलाद लोधी की सदस्यता खत्म होने   तथा कुछ ही दिन पहले झाबुआ की सीट गवां चुकी भाजपा को कमलनाथ के ताजा बयान ने फिर झकझोर दिया है मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है अभी दो-तीन सीट और आएंगी, इन्तजार कीजिये| सीएम कमलनाथ मीडिया से चर्चा कर रहे थे, इस दौरान जब उनसे विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द होने के मामले पर प्रश्न किया तो उन्होंने कहा पंद्रह साल से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के कारनामे सामने आ रहे हैं, अभी और सामने आएंगे| यह मामला आज सामने आया है, ऐसे मामले हर हफ्ते आएंगे, हर महीने सामने आएंगे| वहीं उन्होंने बहुमत के सवाल पर कहा सरकार पहले से ही बहुमत में है| इन्तजार कीजिये अभी दो से तीन सीटें और आएंगी| 

भाजपा को दूसरा झटका

प्रहलाद लोधी की सदस्यता खत्म होने से भाजपा को दूसरा बड़ा झटका लगा है। भाजपा कुछ ही दिन पहले झाबुआ की सीट गवां चुकी है।  प्रहलाद लोधी के खिलाफ अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार और सरकारी अमले पर हमला कर मारपीट का एक मामला अदालत में विचाराधीन था। इसमें विशेष न्यायालय ने सुनवाई के बाद गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा ने सदस्यता समाप्त करने का आदेश दे दिया| इस पर भाजपा ने सवाल उठाये हैं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments