Homeधर्म कर्ममुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने मसीह समुदाय सहित सभी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर मसीह समाज ने मानव सेवा का जो उदाहरण पेश किया, वह सभी समाज के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने में मसीह समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने कहा कि आज पूरी दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए प्रभु ईसा मसीह के रास्ते पर चलने की जरुरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments