मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह भाजपा के सागर जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजा दुबे के आकस्मिक निधन पर उनके सागर जिले में स्थित गृह ग्राम तेन्दूडाबर पहुंचे। मुख्यमंत्री स्वर्गीय दुबे के परिजनों से मिले और गहन शोक-संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्गीय राजा दुबे को पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव एवं प्रहलाद पटेल, विधायक शैलेन्द्र जैन एवं प्रदीप लारिया, सहित प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय दुबे के गृह ग्राम पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।