गत 2 सितंबर की रात्रि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हुए पथराव और विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज 4 सितम्बर को सायकाल 3:00 बजे प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना देंगे।
इसी के साथ माननीय राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देकर पथराव करने वाले कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पर पथराव और विरोध के पीछे कांग्रेस पर उनकी हत्या का आरोप लगया है साथ ही 8 कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया है जबकि कांग्रेस ने इससे साफ इंकार करते हुए पूरे प्रदेश में जारी एससी एसटी एक्ट के विरोध का हिस्सा बताया है, कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री की जनाधार खो चुके हैं ।