Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज के लिफ्ट में फंसने की गाज गिरी दो अफसरों पर

मुख्यमंत्री शिवराज के लिफ्ट में फंसने की गाज गिरी दो अफसरों पर

भोपाल.मध्य प्रदेश मंत्रालय की हाईटेक एनेक्सी की लिफ्ट (Lift) में CM शिवराज के फंसने की गाज दो अफसरों पर गिरी है. मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण राजधानी परियोजना के दो इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है. सीएम शिवराज सोमवार को लिफ्ट में फंस गये थे.

दरअसल हुआ यह कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय से वापस लौट रहे थे. मुख्यमंत्री मंत्रालय में अपने कक्ष तक आने जाने के लिए जिस लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं वह अचानक बंद हो गई. यह खबर अधिकारियों को लगते ही उनके हाथ पैर फूल गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने राजधानी परियोजना प्रशासन के दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया.जिन अधिकारियों पर सस्पेंशन की गाज गिरी है उनमें राजधानी परियोजना प्रशासन के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी शैलेंद्र परमार और उपयंत्री विद्युत यांत्रिकी मनोज यादव शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments