Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज ने एक माह का वेतन दिया राहत कोष में,विधायकों को...

मुख्यमंत्री शिवराज ने एक माह का वेतन दिया राहत कोष में,विधायकों को लिखा पत्र

 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कोरोना संकट के मद्देनजर सभी विधायकों को  अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का आग्रह किया उन्होंने स्वयं भी अपना एक  माह का वेतन राहत कोष में  देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का विधायकों को लिखा पत्र

 

प्रिय विधायक साथियों,

मध्यप्रदेश विधानसभा में 27 तारीख को लेखानुदान नहीं होगा। हम ऑर्डिनेंस लाकर धन की व्यवस्था करेंगे । अभी लड़ाई सिर्फ कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने की है । आप अपने घरों में रहकर कार्यकर्ताओं से बात करते रहिए, नागरिकों को एज्युकेट करते रहिए । कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए मैं एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा हूं । आप भी दीजिए । हम मिलकर इस महामारी को परास्त करेंगे धन्यवाद ।

 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments