Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज पर चढ़ा होली का रंग ढोलक की थाप पर जमकर...

मुख्यमंत्री शिवराज पर चढ़ा होली का रंग ढोलक की थाप पर जमकर गाया फाग

देशभर में होली मनाई जा रही है। चारों तरफ होली की धूम मची है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास मे भी होली मनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ना सिर्फ लोगों को गुलाल लगाया बल्कि मंडली के साथ फाग गीत भी गाए।  इस मौके पर कई मंत्री और नेता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने भी जमकर फाग गीत गाए और मंजीरा बजाया।

-इस मौके पर सीएम ने पत्नी साधना सिंह के साथ मेहमानों के संग होली खेली और उन्हें मिठाइयां खिलाई।
-इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को रंगों के पर्व होली पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि होली आपसी वैमनस्यता को समाप्त कर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व है।
-होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में भक्ति, श्रद्धा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है और आपसी वैमनस्यता और घृणा से दूर रहने की प्रेरणा देता है। इसी तरह आनंद के रंग सबके आंगन में हमेशा खिलते रहें।

-उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व हम सब मिलकर ऐसे मनाएं कि हर पिचकारी से प्रेम, सौहार्द, स्नेह और खुशियों के रंग बरसे। सुख, समृद्धि और प्रेम के गुलाल उड़ें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments