Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज शनिवार को ग्वालियर व मुरैना तथा नरोत्तम व भदौरिया मेहगांव...

मुख्यमंत्री शिवराज शनिवार को ग्वालियर व मुरैना तथा नरोत्तम व भदौरिया मेहगांव के दौरे पर

ग्वालियर 10 जुलाई 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को ग्वालियर व मुरैना प्रवास पर आ रहे हैं। उधर गृह मंत्री डॉ मिश्र एवं राज्यमंत्री श्री भदौरिया भी शनिवार को मेहँगाव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को सुबह भोपाल से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर 11:50 पर ग्वालियर पहुंचेंगे तथा वहां दोपहर 12 बजे जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर कोरोना नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री चौहान दोपहर एक बजे कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। श्री चौहान दोपहर 3 बजे स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3:30 बजे मुरैना के लिए प्रस्थान कर 3:55 पर मुरैना आएंगे तथा वहाँ 4 बजे नगरीय पथ व्यवसायियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। मुख्यमंत्री 4:45 पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ कोरोना संबंधी कार्यों की समीक्षा करेंगे। सायं 6 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 6:25 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

उधर एक अन्य जानकारी के अनुसार  प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र तथा  राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया 11 जुलाई को मेहगांव कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम इस दिन अपरान्ह 3 बजे आयोजित होगा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री ओ पी एस भदौरिया ने सभी क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी नागरिक मास्क अवश्य लगाकर आएँ। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम में बैठें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments