Homeउत्तरप्रदेशमुलायम ने दिया बहू अपर्णा को आशीर्वाद , ट्वीटर पर चर्चा का...

मुलायम ने दिया बहू अपर्णा को आशीर्वाद , ट्वीटर पर चर्चा का विषय बनी फोटो

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेती फोटो ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपर्णा यादव ने ये तस्वीर  शेयर करके ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव को जवाब भी दे दिया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपर्णा यादव को बीजेपी नहीं जाने के लिए समझाया था, लेकिन वह नहीं मानीं। हालांकि,  अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने वक्त कहा था कि वह परिवार से विमुख होकर कोई बात नहीं कहेंगी। उन्‍होंने कहा था कि वह नेताजी और सभी बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीर  शेयर करके अपर्णा ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव को जवाब भी दे दिया है।

अपर्णा ने मुलायम के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के  बाद लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।’ फोटो में मुलायम सिंह यादव अपर्णा को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments