नई दिल्ली 20 जुलाई 2026/एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अनशन को खत्म करने को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, मैं अनशन खत्म कर दूंगा, अगर मेरी ये मांगें मानी गई।
1. सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की ज़िम्मेदारी ले, या
2. मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या
3. अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर उपरोक्त आश्वासन दें।उन्होंने पोस्ट में आखिरी में लिखा- ‘…सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नज़रबंदी से, जहाँ मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आज़ादी पर रोक लगी हुई है।’उधर
आज, 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित CJP के मार्च की खबरों के बीच जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल और पुलिस, बल तैनात है खबर लिखे जाने तक
जंतर मंतर पर सुरक्षा कर्मियों ने अंदर आने का रास्ता बंद कर दिया है।