क्रिकेट विश्वकप का सबसे हाईप्रोफाइल मुकाबला शुरू होने में जहां अब लगभग 2 घण्टे से भी कम का समय बचा है वहीं दूसरी ओर इस मैच पर बारिश की सम्भावना की भविष्यवाणी ने क्रिकेट प्रेमियों की बेचैनी बढ़ा दी है। ताजा अपडेट यह है कि फिलहाल मैच में बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी है और बारिश की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कल सुबह मैंनचेस्टर में धूप खिली थी। इस दौरान दोनों टीमों नेट पर पसीना भी बहाया, लेकिन दोपहर में वापस बारिश शुरू हो गई जिसने आइसीसी के चेहरे की खुशी गायब कर दी। रविवार को भी दोपहर बाद बारिश की संभावना है। ऐसे में आपको कम ओवरों का मैच भी देखना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि मैच रद्द हो जाए।
वहीं मैनचेस्टर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश आने की 60 फीसदी संभावना है। बता दें कि इंग्लैंड में इस वक्त बारिश नहीं होती है। पिछले साल जून में यहां 2 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में यहां 100 एमएम बारिश हो चुकी है।