Homeप्रमुख खबरेंमोदी सरकार मंत्री ने तथाकथित गौरक्षकों को बताया नरभक्षी

मोदी सरकार मंत्री ने तथाकथित गौरक्षकों को बताया नरभक्षी

मुंबई. यूनियन मिनिस्टर रामदास अठावले  ने कथित गोरक्षकों को नरभक्षी कहा है। उन्होंने कहा कि हर किसी को बीफ खाने का हक है। आठवले का यह बयान नागपुर में बीफ ले जाने के शक में एक शख्स की पिटाई किए जाने के मामले में आया है।
मोदी सरकार की इमेज खराब कर रहे गोरक्षक…
आठवले ने शुक्रवार को यहां  कहा कि “हिंसक गोरक्षक” मोदी सरकार की इमेज खराब कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त सजा देने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा,कि  “हर किसी को बीफ खाने का हक है। बकरे का मांस महंगा है इसलिए लोग बीफ खाते हैं। मैं नागपुर की घटना की निंदा करता हूं। गोरक्षकों के नाम पर किसी को नरभक्षक बनने का हक नहीं है।”
– उन्होंने कहा कि गोरक्षकों को कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। ऐसे हिंसक गोरक्षकों को सजा मिलनी चाहिए
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments