Homeश्रद्धाजंलियुवा पत्रकार संतोष गुप्ता का निधन , पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त

युवा पत्रकार संतोष गुप्ता का निधन , पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त

ग्वालियर /  सुदर्शन एक्सप्रेस के जुझारू , हरफनमौला पत्रकार   संतोष गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे शुरुआती जानकारी के अनुसार श्री गुप्ता ने अपने निवासपर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने ऐसा क्यों किया पुलिस इसकी जांच में जुटी है। मिलनसार, सहज सरल व्यक्तित्व के धनी संतोष गुप्ता युवाकाल से ही पत्रकारिता से प्रभावित रहे। उन्होंने अपने पत्रकार जीवन की शुरुआत एक फोटोजर्नलिस्ट  के रूप में की थी और थोड़े समय में ही अपनी मेहनत लगन व कार्य से फोटोजर्नलिस्ट के साथ समाचार लेखन में भी महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने ग्वालियर में कई अखबारों में कार्य किया वर्तमान में सांध्य दैनिक सुदर्शन एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वो अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गए हैं जिन्हें अच्छी कॉन्वेंट एजुकेटेड परवरिश के लिए वो निरंतर प्रयास कर रहे थे । ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने के संबल दे। कोरोना काल में आगे बढ़कर धुरंधर रिपोर्टिंग करने वाले एवं शहर के नामचीन रिपोर्टरों को खबरें उपलब्ध कराने वाले साथी संतोष को विनम्र श्रद्धांजलि । उनके निधन पर तमाम पत्रकारों, लेखकों ,पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments