Homeउत्तरप्रदेशयूपी उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के...

यूपी उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करने की तैयारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कुर्बानी दी थी और अब बारी कांग्रेस पार्टी की है. उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुआव में कांग्रेस ने प्रत्याशी न उतारने का मन बनाया है. इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटें गाजियाबाद और खैर सीट दी है. लेकिन कांग्रेस दोनों ही सीट पर अपने जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है. लिहाजा अब उसने उपचुनाव से अपने कदम पीछे खींचने का फैसला किया है. वह अब सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेगी. इसका ऐलान कांग्रेस की तरफ से जल्द किया जा सकता है

दरअसल, कांग्रेस की तरफ से पांच सीटों की डिमांड की गई थी. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से उन सीटों की मांग की थी जहां बीजेपी को 2022 के चुनाव में हार मिली थी. लेकिन बात नहीं बन पाई तो कांग्रेस की तरफ से फूलपुर और मंझवा सीट मांगी गई. लेकिन अखिलेश यादव ने इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए. हालांकि, गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी. इन दोनों ही सीटों पर इंडिया गठबंधन के लिए राह आसान नहीं है. यहां बीजेपी काफी मजबूत है. यही वजह है कि कांग्रेस अपने हिस्से की दो सीटों को बदलवाना चाह रही थी, लेकिन बात नहीं बनी, जिसके बाद अब कांग्रेस ने मन बना लिया है कि वह अपने हिस्से की दोनों सीटों को भी सपा को दे देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments