भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं इसी के चलते पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें मध्यप्रदेश का चुनाव अधकारी नियुक्त किया गया है उनके साथ चार अन्य नेताओं को सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सोंपी गई है श्री शेजवलकर को चुनाव अधिकारी बनाये जाने सम्बन्धी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण द्वारा की गई.।

जिन अन्य चार नेताओं को मध्यप्रदेश का सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है उनमें जीतू जिराती,अर्चना चिटनीस,रजनीश अग्रवाल और प्रभुलाल जाटव के नाम शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री के लक्ष्मण द्वारा सोमवार को दिल्ली में बैठक आहूत की गई है इसमें संगठन चुनावों को लेकर व्यापक दिशा निर्देशों के साथ आगामी कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया जाएगा।