Homeदेशये कैसी दोस्ती उद्धव बोले भोगी है आदित्यनाथ चप्पलों से पीटना चाहिए

ये कैसी दोस्ती उद्धव बोले भोगी है आदित्यनाथ चप्पलों से पीटना चाहिए

महाराष्ट्र में बीजेपी से ‘दुश्मनी’ के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोगी कहा। ठाकरे इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विरार में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान योगी ने अपना खड़ाऊं नहीं उतारा। योगी को चप्पलों से पीटना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है और यह समान्य प्रक्रिया है, लेकिन योगी ने ऐसा नहीं किया। उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है? यह शिवाजी महाराज का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है। 28 तारीख को होने वाला पालघर लोकसभा उप चुनाव अहंकार और वफादारी के बीच होगा। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आने के बाद अहंकारी हो गए हैं, लेकिन हम लोग पालघर उप चुनाव में उन्हें सच्चाई से अवगत कराने के लिए लड़ रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments