Homeधर्म कर्मशनिवार को इन चीजो के दान से, शनिदेव हो जाएंगे आप से...

शनिवार को इन चीजो के दान से, शनिदेव हो जाएंगे आप से प्रसन्न

शास्त्रों के अनुसार शनि को काला रंग बहुत प्रिय है दरअसल यह रंग अंधेरे को संबोधित करता है जो सूर्य से एकदम अलग है जहां सूर्य उजाले को संबोधित करता है वहीं शनि कृष्ण वर्ण को संबोधित करता है। इसी कारण शास्त्रों में शनि के प्रभाव को कम करने के लिए और शनि को प्रसन्न करने के लिए कृष्ण वर्ण का दान या काले रंग की वस्तु दान करने के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को यदि शनिवार के दिन किया जाए तो ये ज्यादा कारगर होते हैं

चलिए आपको बताते हैं शनिवार के दिन किन काली वस्तुओं का दान करना चाहिए…
काजल का दान करने से आंखों की रोशनी बढती है और आंखों के विकार दूर होते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन काजल का दान करना अच्छा माना जाता है।
शनिवार के दिन काला कंबल दान करने से सामाजिक स्थिती सुधरती है, मान-यश की प्राप्ति होती है।

 

शनिवार के दिन उड़द दान करने से शारीरिक विकारों से मुक्ति मिलती है।
शनिवार को तिलों का दान करने से दुख और दुर्भाग्य दूर होता है।
शनिवार के दिन लौंग का दान करने से शांति प्राप्त होती है।
शनिवार को लोहा दान करने से आर्थिक हानि कम होती है।
मजदूर को शनिवार के दिन काला छाता दान करने से करियर में उन्नति मिलती है।
शनिवार के दिन तवा दान करने से व्यक्ति के अन्न के भंडार भरते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments