Homeदेश'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और मेरी मौत को आत्महत्या...

‘ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और मेरी मौत को आत्महत्या या कुछ और बता डालेंगे’

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाकर सुर्खियों में आई पायल घोष ने अब अपनी जान को खतरा बताया  है। पायल घोष ने ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। पायल ने पीएमओ, पीएम मोदी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया। पायल ने लिखा, ‘ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और मेरी मौत को आत्महत्या या कुछ और बता डालेंगे।’

बता दें कि इससे पहले पायल ने अपने लिए Y-सिक्योरिटी की डिमांड की थी। उस वक्त पायल ने कहा था कि जबसे उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी तभी से उन्हें और उनके वकील की जान को खतरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments