Homeदेशरन फ़ॉर यूनिटी को पवैया ने दिखाई हरी झंडी

रन फ़ॉर यूनिटी को पवैया ने दिखाई हरी झंडी

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती  को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर “रन फ़ॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ।
यहाँ थीम रोड से उच्च शिक्षा एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री एवं विधायक नारायण सिंह कुशवाह, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन व कलेक्टर राहुल जैन सहित अन्य अतिथियों ने रन फ़ॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई।
थीम रोड से शुरू हुई रन फ़ॉर यूनिटी अचलेश्वर, जयेंद्रगंज और दीनदयाल मॉल रोड होते हुई वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुँची और यहीं पर दौड़ का समापन हुआ। अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा न केवल इस दौड़ में शामिल अपित इस दौड़ को पूरा भी किया। रन फ़ॉर यूनिटी में शहर के खिलाड़ी, सुरक्षा बलों के जवान, छात्र-छात्रायें, आनंदम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments