Homeदेशरांची हिसा में प्रदर्शकारियों के मंदिर पर पथराव के दौरान चली गोली...

रांची हिसा में प्रदर्शकारियों के मंदिर पर पथराव के दौरान चली गोली में हुई दो की मौत

रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर के संवेदनशील इलाकों को सुरक्षाबलों के जवानों ने छावनी में तब्दील कर दिया है। इस बीच रांची में शुक्रवार की हिंसा का एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में कुछ उपद्रवी मेन रोड के महावीर मंदिर पर पथराव करते दिख रहे हैं। एक युवक मंदिर के पास इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। उसी दौरान वहां गोली चलती है, जो सीधे उस युवक के सिर में लगती है। वो मौके पर ही गिर जाता है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ झारखंड की राजधानी रांची में हुए प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल   मुदस्सिर आलम और  साहिल की मौत हो गई है.

गोली लगने के बाद सभी घायलों सहित इन दोनों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, संस्थान के आधिकारिक सूत्रों ने इन दोनों की मौत की पुष्टि की है.

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बीबीसी से इन मौतों की पुष्टि की है.

उन्होंने कहा, “कल हुई हिंसा के दौरान हमें प्रदर्शनकारियों की तरफ़ से भी फ़ायरिंग की जानकारी मिली है. उग्र लोगों को क़ाबू करने के लिए पुलिस ने भी हवाई फ़ायरिंग की. इस दौरान 12 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए. इनमें एक पुलिसकर्मी समेत कुछ लोगों को बुलेट इंजरी है.”

होमकर के मुताबिक मौजूदा समय में 22 घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है. उन्होंने कहा, “इनमें से दो-तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बाक़ी लोगों की स्थिति डॉक्टरों के मुताबिक़ ठीक कही जा सकती है.”

 मुदस्सिर आलम के सिर में गोली लगी थी.  जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब काले रंग का उनका अफ़ग़ानी कुर्ता कुछ जगहों पर फटा हुआ था और उनकी सफ़ेद पैंट पर खून के लाल धब्बे लगे हुए थे. उनकी माँ निकहत का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस फ़ायरिंग में 24 साल के साहिल की भी मौत हुई है. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी किडनी में गोली लगी थी, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका.

हालांकि साहिल के परिवार के किसी भी शख़्स से अब तक संपर्क नहीं हो सका है. प्रदर्शन के दौरान हुई फ़ायरिंग में कई और लोग घायल हुए हैं.

प्रदर्शन में हुई हिंसा के बाद राँची में तनाव का माहौल है. हालाँकि पुलिस ने शुक्रवार शाम से ही जगह-जगह बैरिकेड लगा दिया है.

महात्मा गाँधी मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है. अल्बर्ट एक्का चौक पर बैरिकेड लगाकर बैठे अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा के नज़रिये से की गई है.

सभी वरिष्ठ अधिकारी उपद्रव वाली जगहों पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments