Homeग्वालियर अंचलराकेश अचल के संघ विरोधी लेखन को लेकर माहौल गरमाया ,सांसद ने...

राकेश अचल के संघ विरोधी लेखन को लेकर माहौल गरमाया ,सांसद ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से किया किनारा

ग्वालियर /वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की आज विमोचित की जा रही पुस्तक को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज की है। उनकी आपत्ति राकेश अचल द्वारा उनके लेखन में सीधे संघ को निशाना बनाए जाने को लेकर है। संघ स्वयंसेवकों ने पुस्तक का विमोचन करने जा रहे ग्वालियर के भाजपा सांसद के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की ,इसके बाद श्री शेजवलकर ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है।

दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर यह मामला गरमा गया था। एक पोस्ट में लिखा गया कि  जो परमपूज्यनीय जी के विरूद्ध लेख लिखे, जो सोते जागते संघ परमपूज्यनीय जी, भाजपा और मोदी जी को अपशब्द कहे, आज उसकी पुस्तक का विमोचन हमारे ही लोग करे। घोर निंदनीय। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि खेद का विषय है कि ऐसे दुर्बुद्धि एवं विचलित कलम घसीटों की पुस्तक  का विमोचन करेंगे अपने आप को स्वयंसेवक मानने और कहने वाले लोग ।प्रभु सदबुद्धि दे । एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि  उनके लिए राष्ट्र सर्पोपर नही है

केवल राजनीती ही उनका पेशा है  पुश्तों से हाँ भाजपा के नेता होने के कारण उन पर  कोई  आरोप नही लगा सकते
आपको देशद्रोही घोषित कर दिया जाएगा। एक और पोस्ट थी हमारे लिए राष्ट्र प्रथम।  देश और समाज पर छींटाकसी वाला कोई भी प्रसंग हमारे लिए तो अप्रासांगिक है। इस विषय कोलेकरshabdshaktinews ने  सांसद विवेक शेजवलकर से बात की और सवाल किया कि क्या वे पुस्तक विमोचन में जा रहे हैं। इसपर श्री शेजवलकर ने कहा कि उनकी दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक है इस कारण वे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे सम्बंधित लेखक द्वारा संघ को टार्गेट करने वाले लेखन के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर शेजवलकर ने इसे निदनीय बताया। उधर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के अन्य अथिति नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जीपी शर्मा ने भी इस तरह के लेखन को अनुचित बताते हुए कहा कि वह मंच से ही इसका तार्किक ढंग से जवाब देंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments