राज्यपाल पटेल की अध्यक्षता और केन्द्रीय मंत्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह का आयोजन
ग्वालियर / राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का पाँचवा दीक्षांत समारोह 29 मार्च को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर दीक्षांत समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगीं।
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का पाँचवा दीक्षांत समारोह 29 मार्च को सायंकाल 5 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा।