Homeग्वालियर अंचलराज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर दुर्ग की बेशकीमती पुरा संपदा का...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर दुर्ग की बेशकीमती पुरा संपदा का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर दुर्ग स्थित तेली का मंदिर, सास-बहू मंदिर के साथ ही राजा मानसिंह महल का किया अवलोकन

ग्वालियर 27 / राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर किले पर स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिर व महलों को देखा और उनकी सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान शाम को ग्वालियर दुर्ग पहुँचे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर किले पर स्थित तेली का मंदिर, सास बहू का मंदिर, अस्सी खम्बों की इमारत तथा राजा मानसिंह महल का अवलोकन किया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना, आईजी श्री अविनाश शर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को भ्रमण के दौरान शासकीय गाइड श्री सुरेश चौरसिया ने तेली का मंदिर, सास-बहू का मंदिर तथा अस्सी खम्बों की इमारत के साथ ही राजा मानसिंह महल के पुरातत्व और ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने भ्रमण के दौरान ग्वालियर दुर्ग के पुरातात्विक महत्व और ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर राष्ट्रीय पुरातत्व विभाग और राज्य पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक महल एवं मंदिर स्थित हैं, जिनकी देखरेख दोनों ही संस्था द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्वालियर दुर्ग पर ही ऐतिहासिक संग्रहालय भी स्थित है। इस संग्रहालय में वेशकीमती पुरा संपदा मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments