Homeखेलराज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन 13 से...

राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन 13 से 22 जून तक

ग्वालियर / मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए 13 से 22 जून तक विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रारंभिक चयन भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 13 एवं 14 जून तथा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 16 एवं 17 जून को निर्धारित है। अंतिम चयन प्रक्रिया ग्वालियर के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में 20 से 22 जून तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 10 से 17 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्री विष्णुवर्धन रेड्डी से मोबाइल नंबर- 7013996585 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments