Homeप्रमुख खबरेंराम बारात चल समारोह संयोजक पद पर मुस्लिम की एंट्री से भड़के...

राम बारात चल समारोह संयोजक पद पर मुस्लिम की एंट्री से भड़के हिंदू संगठन आयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने हटाया

ग्वालियर /श्री रामलीला चल समारोह समिति के अंतर्गत आज शाम निकलने वाली राम बारात चल समारोह के संयोजक पद पर मुस्लिम समाज के व्यक्ति को काबिज किए जाने को लेकर हिंदू संगठन भड़क उठे, बाद में विरोध बढ़ता देख रामलीला आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने विवादित मुस्लिम व्यक्ति को संयोजक पद से हटा दिया है।

उल्लेखनीय है कि रामलीला समारोह समिति रजि.लश्कर ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली रामलीला के अंतर्गत श्री रामबारात चल समारोह निकाला जाता है।
परम्परानुसार यह चल समारोह आज शाम 5 बजे से सनातन धर्म मंदिर से निकाला जाना तय है।
इसके लिए समिति ने तीन लोगों को इस चल समारोह के लिए संयोजक घोषित किया था। इनमें रामनारायण मिश्र,नूर आलम गुड्डू वारसी और संजय कट्ठल के नाम शामिल थे।
आज निकलने वाली राम बारात चल समारोह के बैनर पोस्टर पर बतौर संयोजक एक मुस्लिम व्यक्ति का नाम देखकर शहर के तमाम हिंदू संगठन भड़क गए उनका कहना था कि वे राम बारात निकाले जाने का पुरजोर समर्थन करते हैं लेकिन इसमें एक विवादित मुस्लिम चेहरे को संयोजक बनाया जाना उन्हें स्वीकार नहीं है उसे तुरंत हटाया जाए।
इसके विरोध में जहां कुछ लोगों ने पोस्टर चस्पा कर  दिए कुछ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो डालकर निंदा की वहीं हिंदू जागरण मंच के मध्यक्षेत्र मध्यप्रदेश छतीसगढ़ के संगठक श्री मनीष उपाध्याय ने अपने फेसबुक पेज पर रामभक्तों से पूरी ताकत के साथ एक मुस्लिम को संयोजक पद से हटाने का आव्हान करते हुए रामलीला समारोह के मुख्य संरक्षक रमेश अग्रवाल को अधिकाधिक फोन करके विरोध दर्ज कराने को कहा उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि
विरोध बढ़ता देख रामलीला के कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से नूर आलम गुड्डू वारसी को आज निकलने वाली श्री रामबारात चल समारोह के संयोजक पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया और सार्वजनिक रूप से अपने फेसबुक पर उसकी सूचना भी जारी की
श्री रामलीला समारोह आयोजन के कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल का विवादित वारसी को हटाए जाने सम्बन्धी आदेश व फेसबुक पर जारी सूचना
रमेश अग्रवाल ने शब्द शक्ति न्यूज़ से कहा वारसी लम्बे समय से रामलीला समिति से जुड़े रहे हैं अब आपत्ति आने पर हमने उन्हें हटा दिया है
इस सम्बन्ध में शब्द शक्ति न्यूज़ ने कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल से बात की तो उनका कहना था कि वारसी लम्बे समय से रामलीला समिति से जुड़े रहे हैं हमारा उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को समिति से जोड़ना है लेकिन वारसी को लेकर आपत्ति आई है अब हमने उन्हें हटा दिया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments