Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानहानि मामले में राहुल की अदालत में पेशी 12...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानहानि मामले में राहुल की अदालत में पेशी 12 को

 

मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 12 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के मामले में ठाणे की अदालत में पेश होंगे। राहुल इससे पहले भी इस मामले में पेश हो चुके हैं। राहुल ने एक रैली में कहा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस की विचारधारा जिम्मेदार है। हत्यारा नाथूराम गोडसे राष्ट्रपिता को गोली मारने के समय भले ही हिंदू महासभा का सदस्य था, लेकिन इससे पहले वह आरएसएस का सदस्य था और उसकी विचारधारा वही थी जो आरएसएस की है।

हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने नागपुर गए थे, जिस पर उनकी बेटी शर्मिष्ठा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी प्रकट की थी। प्रणब ने आरएसएस के मंच पर भारत के गौरवशाली इतिहास और सद्भावपूर्ण साझा संस्कृति की चर्चा की और हिंदूवादी नहीं, बल्कि संविधान सम्मत राष्ट्रवाद पर जोर दिया तथा देश में बढ़ती असहिष्णुता की निंदा की, लेकिन महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र नहीं किया था। इस पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने क्षोभ प्रकट किया है।

आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने मार्च 2014 में ठाणे की एक रैली में राहुल गांधी के बयान के बाद मानहानि का मामला दायर किया था। रैली में राहुल ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था।

40r के भिवंडी की अदालत द्वारा 12 जून की सुनवाई में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय किए जाने की संभावना है। 4444 चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण अभ्यास के तहत गोरेगांव के बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में पार्टी के बूथ स्तर के 15,000 कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments