Homeदेशराहुल ने कहा हमने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ...

राहुल ने कहा हमने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया है

दिल्ली : सिंगापुर में आईआईएम के छात्रों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्‍यारों को उन्‍होंने माफ कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पिता के हत्‍यारों को पूरी तरह से माफ कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि कुछ सालों तक हम काफी परेशान थे और चोट भी लगीं थी लेकिन किसी तरह हमने पिता के हत्‍यारों को पूरी तरफ से माफ कर दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो…

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्‍या के बारे में बात की. उन्‍होंने कहा कि यह एक कीमत उनके परिवार को चुकानी थी जिसके बारे में परिवार को पता था. क्‍योंकि जब आप कोई स्‍टैंड लेते है जो कई गलत शक्तियों के खिलाफ होता है तो आप मरेंगे.

उन्‍होंने कहा कि हमें पता था कि मेरे पिता मरने जा रहे हैं. हमें पता था कि मेरी दादी मरने जा रही थीं. राहुल ने कहा कि मेरी दादी ने मुझसे कहा था कि मैं मरने जा रही हूं और मेरे पिता को मैंने कहा था कि वह मरने जा रहे हैं. कांग्रेस ने राहुल गांधी का यह वीडियो ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments