Homeदेशराहुल ने दिया पीएम मोदी को पेट्रोल के दाम कम करने का...

राहुल ने दिया पीएम मोदी को पेट्रोल के दाम कम करने का चैलेंज

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली द्वारा दिया फिटनेस चैलेंज तो पीएम मोदी ने एक्‍सेप्‍ट कर लिया है. लेकिन इसके बाद राहुल गांधी ने जो नया चैलेंज रख दिया है वह मुश्किलें बढ़ा सकता है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक चैलेंज दिया है. राहुल ने पीएम को पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को कहा है.

 

राहुल ने ट्वीट किया कि, ‘डियर पीएम, यह देख कर खुशी हुई कि आप ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया. यहां मेरी ओर से भी एक चैलेंज है. आप तेल की कीमतों को कम करें, नहीं तो कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी और आपको ऐसा करने को मजबूर करेगी. मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं.’

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments