Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश कांग्रेस में दिखावा बनी एकता दिग्गी की पहली ही बैठक से...

मध्यप्रदेश कांग्रेस में दिखावा बनी एकता दिग्गी की पहली ही बैठक से सत्यव्रत नदारद अरुण यादव भी नाराज

भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव समन्वय समिति  के संयोजक बनााये।   जााने के बाद दिग्विजयसिंह    की पहली ही बैठक विवादित हो गई। इस बैठक में बुंदेलखंड के दिग्गज ब्राह्मण नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी नहीं आए। बता दें कि बुंदेलखंड के दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच काफी पुरानी अदावत है। कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह ने जब भी मौका मिला, सत्यव्रत चतुर्वेदी को नुक्सान पहुंचाया है। दोनों के बीच रिश्तों की तल्खी किसी से छिपी नहीं है। कई बार तो सत्यव्रत खुलकर बयान भी दे चुके हैं। सत्यव्रत यहां तक कह चुके हैं कि दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को खत्म कर दिया है।
प्रदेश में नई कमेटियों की घोषणा के बाद विवाद की पहली शुरुआत मंदसौर से हुई। यहां कोर कमेटी में राजेन्द्र गौतम को शामिल किए जाने से बुधवार को उनकी विरोधी मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे की अफवाह उड़ती रही। देर रात तक मीनाक्षी ने इस संदर्भ में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उल्टा अपना फोन ही बंद कर लिया था। बाद में मीनाक्षी ने इस्तीफे की खबर को खारिज कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पार्टी का अंदरूनी मामला है। जो भी कुछ है, बैठकर सुलझा लेंगे। नटराजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष भी हैं। बड़े नेताओं की चिंता यह भी है कि कहीं राहुल गांधी के दौरे के समय पार्टी में गुटबाजी उभरकर सामने न आ जाए। उधर, मंदसौर के सुवासरा के कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग ने प्रदेश प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया।
 उधर दिग्विजय सिंह गुरुवार को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने बुधवार की रात भोपाल आ गए थे। वे एयरपोर्ट से सीधे पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बंगले पहुंचे। यहीं उन्होंने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन से भी बात की। सिंह और यादव के बीच देर रात तक बातचीत हुई।
उधर मीडिया से बात करते हुए सत्यव्रत चतुर्वेदी ने सफाई दी कि 24 मई को हमारे घर में पूजन का कार्यक्रम था। बहुत सारे लोग आमंत्रित थे अत: मैने पहले ही इसकी सूचना दे दी थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए पूरी कांग्रेस एकजुट है। हम अपनी सारी ताकत लगा देंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments